फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water increased in Yamuna due to heavy rains, fear of flood deepens

Saharanpur News: भारी बारिश से यमुना में बढ़ा पानी, बाढ़ की आशंका गहराई

Thu, 29 Jun 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water increased in Yamuna due to heavy rains, fear of flood deepens
सरसावा। पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से यमुना नदी में जल का प्रवाह बढ़ गया है। आम दिनों में यमुना नदी में बहने वाली पानी की पतली सी धारा अब भारी जलसैलाब के रूप में बह रही है। जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका व्याप्त हो गई हैं। हालांकि अभी यमुना खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही है फिर भी ग्रामवासी यमुना के समीप किनारे स्थित अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी तथा मैदानों मैदानी इलाकों में होने वाली बरसात ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया है। मानसूनी बारिश के चलते यमुना नदी में भारी मात्रा में जल प्रभाव हो रहा है। पानी का रंग एकदम मटमैला है जिससे साफ जाहिर है कि पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते मिट्टी भी पानी में बह कर आ रही है। यमुना में आए पानी के उफान के चलते तटवर्ती गांव चोरी मंडी, हैदरपुर, शाहजहांपुर, भिक्खनपुर, झरौली, बहलोलपुर, हुसैनपुर, घांघोड़, कुतुबपुर, मंधोर, ढिक्का, अपलाना आदि दर्जनभर गांवों में बाढ़ का खतरा व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम चोरी मंडी के भोपाल सिंह, हैदरपुर के अशोक चौधरी, झरौली के कुलदीप चौधरी, कुतुबपुर के अनुज शर्मा, मंधोर के राजीव राणा ने बताया कि यमुना नदी का पानी उनके यमुना के किनारे के खेतों में घुस रहा है जिस कारण वे अपने खेतों में जाने से बच रहे हैं। यदि ये स्थिति दो दिन तक और रहती है तो फिर पशु चारे का संकट भी खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बरसात ने ग्राम शाहजहांपुर जलालपुर के निवासियों को भी परेशानी में डाल दिया है। दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा ग्राम शाहजहांपुर से जलालपुर तक बनाई गई सर्विस रोड जल निकासी न होने के चलते पूरी तरह जलमग्न है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ये ही हाल रेलवे द्वारा बनाए गए भिक्खनपुर अंडरपास का भी है। जहां बरसात में अंडरपास पानी से पूरी तरह लबालब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed