फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water entered many factories' campus, loss of millions

कई फैक्टरियों के कैंपस में भरा पानी, लाखों का नुकसान

Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Water entered many factories' campus, loss of millions
महादेव कॉलोनी में घर में भरा बरसात का पानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक ओर जहां सरकार एमएसएमई (लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग) को बढ़ावा दे में जुटी है, वहीं दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी जलनिकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण परेशान हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश के चलते औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्टरियों के परिसरों में पानी घुसने से लाखों का नुकसान हो गया है। उद्यमियों ने कहा औद्योगिक क्षेत्र में नाला तो बना हुआ है, लेकिन आगे जाकर नाले पर अवैध कब्जा होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते उद्यमियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके गौड़ ने बताया दिल्ली रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पानी की निकासी नाले के माध्यम से होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगे चलकर नाले पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर इसे लगभग बंद कर दिया है। इससे सारा पानी औद्योगिक क्षेत्र के नाले या खाली पडे़ प्लाटों में रुका रहता है। महामंत्री अशोक छाबड़ा ने कहा इस मुद्दे को उद्योग बंधु की बैठक से लेकर नगर निगम के उच्चाधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ व्यापारी नेता दिनेश सेठी ने बताया शुक्रवार की रात में हुई बारिश के चलते औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्टरियों के परिसर में पानी घुस गया। इससे कई लाख रुपये का कच्चा और तैयार माल खराब हो गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नाले पर हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाकर औद्योगिक क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था कराए। ऐसा नहीं होने पर उद्यमी लखनऊ जाकर शासन को इस समस्या से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed