{"_id":"687e97976a2a42f9af09b561","slug":"water-accumulated-on-roads-due-to-heavy-rain-traffic-affected-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-154515-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भारी बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भारी बारिश से सड़कों पर जमा हुआ पानी, आवागमन प्रभावित
Tue, 22 Jul 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिन भर हुई भारी बारिश ने जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। कस्बे से लेकर गांवों तक में हुए जल भराव से लोगों को जूझना पड़ा। दून हाईवे तक पर पानी आर पार हो गया। हालांकि हाईवे का पानी कुछ देर बात उतर गया था, लेकिन गांवों में हालात ज्यादा खराब रहे।
ग्राम पंचायत हुसैनपुर निवादा के मजरे निवादा के दोनों मुख्य रास्तों पर बारिश के बाद जलभराव हो गया। दो से तीन फीट पानी जमा है। खेल का मैदान को पूरी तरह जलमग्न है। गांव के सुरेश, राजेश, राम सिंह, अनीता, सुशील, राजकुमार आदि के घरों के साथ ही प्राथमिक स्कूल और सामुदायिक भवन में भी पानी घुस गया। चौधरी राजपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, घसीटू, राजकुमार, इलम सिंह, राजाराम, राजपाल, पूर्व प्रधान महेशपाल आदि का कहना है कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
उन्होंने बताया कि सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई थी। इसकी जांच में जांच अधिकारी ने केवल बरसात में ही समस्या होने की बात कहते हुए रिपोर्ट लगा दी है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि बिना बारिश के भी घरों का पानी मुख्य रास्ते पर जमा रहता है। ग्रामीणों ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए नाला निर्माण कर उसकी निकासी तालाब तक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
छुटमलपुर की हरिजन काॅलोनी के मैन रास्ते पर तीन से चार फीट पानी भरा था। गांव अमानतगढ़ में बंधे की तरफ से आए पाने का तेज बहाव तकीपुर वाले रास्ते पर हो गया है। इससे काफी देर के लिए यह मार्ग अवरुद्ध भी रहा। पानी कम होने पर ही वाहन इससे हाईवे पर चढ़ सके।