फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wanted for 20 years, arrested, Sanjeev was changed to Aas Mohammad

Saharanpur News: 20 साल से वांछित गिरफ्तार, संजीव से बना था आस मोहम्मद

Thu, 06 Feb 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Wanted for 20 years, arrested, Sanjeev was changed to Aas Mohammad
देवबंद। दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 20 साल से नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस की पकड़ से दूर रहने के लिए वह संजीव से आस मोहम्मद बना हुआ था।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर थाना पुरकाजी के मोहल्ला झोझियान निवासी संजीव को पुलिस ने बुधवार को नगर के देवीकुंड मार्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वह पिछले करीब 20 साल से फरार चल रहा था। उसका पत्नी से दहेज उत्पीड़न को लेकर विवाद चल रहा है और अदालत से उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी था। पुलिस तभी से इसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को वह अपनी बहन से मिलने के लिए देवबंद पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह धर्म परिवर्तन कर संजीव से आस मोहम्मद उर्फ आशू बन गया था। तभी से पहचान छिपाकर रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed