फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting will be held today for the vacant posts of Panchayats

Saharanpur News: पंचायतों के रिक्त पदों के लिए आज होगा मतदान

Wed, 19 Feb 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held today for the vacant posts of Panchayats
सहारनपुर। पंचायत के उपचुनाव में आज मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य के एक पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक और एक ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा। मतगणना 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत के वार्ड संख्या-25, पापड़ेकी रसूलपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के लिए बुधवार का मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अंकित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार और श्यामलता शामिल हैं। वार्ड के 36786 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 21 गांवों में मतदान होगा। इनमें नानौता ब्लाॅक के नौ और गंगोह ब्लाॅक की 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव पापड़ेकी रसूलपुर में क्षेत्र पंचायत के एक सदस्य और ग्राम प्रधान के पद के लिए मतदान होगा। इनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए इरफान और खुशनूद आमने सामने हैं। इसी ग्राम सभा में प्रधान पद के लिए रमेशो, रवि सैनी, लुकमान और साबिर चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मंगलवार सुबह सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed