फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting today, candidates campaigned fiercely

मतदान आज, उम्मीदवारों ने किया जमकर प्रचार

Thu, 17 Dec 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Voting today, candidates campaigned fiercely
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रचार करते ठाकुर विशंबर सिंह पुंडीर गुट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुुनाव के लिए बृहस्पतिवार को विशंभर सिंह गुट, सहारनपुर अधिवक्ता मंच और सहारनपुर अधिवक्ता एकता मंच के उम्मीदवारों और समर्थकों ने जमकर प्रचार किया। उन्होंने कोर्ट परिसर के चैंबरों से लेकर बाहर भी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में वोटिंग की अपील की। इस चुनाव के लिए शुक्रवार को ही वोटिंग की जानी है। इसलिए अधिवक्ता रात तक बैठकों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन

तीनों गुटों के उम्मीदवारों की ओर से अलग-अलग दावे कर वोटों की अपील की गई। प्रमुख दावों में चैंबरों की स्थिति में सुधार करना, जूनियर वकीलों को सम्मान दिलाना, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना, नए वकीलों के लिए चैंबरों के लिए प्रयास करना सहित अन्य शामिल रहे। कुछ उम्मीदवारों ने अलग-अलग जाति और समाज के हिसाब से भी समर्थन में मतदाता जुटने के दावे किए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता केपी सैनी ने बताया कि कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए शुक्रवार को मतदान संपन्न कराया जाएगा। सुबह 10 बजे से वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए कुल 1391 वोटर हैं। उन्होंने बताया कि इस चुनाव के लिए 11 पदों के लिए 33 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता मंच

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता मंच- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता मंच

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता मंच- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहरी में चुनाव को लेकर तैयारियो में लगी कर्मी

दीवानी कचहरी में चुनाव को लेकर तैयारियो में लगी कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed