फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting today, 45072 voters will decide the fate of 584 candidates

Saharanpur News: मतदान आज, 584 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 45072 मतदाता

Thu, 03 Oct 2024 05:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Voting today, 45072 voters will decide the fate of 584 candidates
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समितियों में आज 303 डेलीगेट पदों के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनावी मैदान में 584 प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला 45072 मतदाता करेंगे। नामांकन पत्र वापस लिए जाने के चलते इन समितियों के 1089 डेलीगेट का निर्विरोध चुना जाना तय है। मतदान सुबह आठ से अपराह्न चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

जनपद की चार सहकारी गन्ना विकास समितियों के प्रतिष्ठापूर्वक चुनाव में बृहस्पतिवार को डेलीगेट पदों के लिए मतदान होगा। इसका बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जनपद में सहारनपुर, बेहट, देवबंद और बेहट में सहकारी गन्ना विकास समिति हैं। इन समितियों में नाम वापसी के बाद 1089 डेलीगेट का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि 162 गांवों के 303 डेलीगेट पदों के लिए 584 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सहारनपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि समिति में नाम वापसी के बाद 67 गांवों के 399 प्रत्याशियों का निर्विरोध डेलीगेट चुना जाना तय है, जबकि 120 डेलीगेट पदों के लिए 14872 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए 226 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान एवं मतगणना दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में होगी।
विज्ञापन

सरसावा सहकारी गन्ना विकास समिति में 30 गांवों के 59 डेलीगेट पदों के लिए 8149 मतदाता मतदान करेंगे। 218 डेलीगेट पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने जाएंगे। चुनाव में 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान एवं मतगणना सहकारी गन्ना विकास समिति के समीप जनता इंटर कॉलेज के परिसर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि 17 गांवों के 30 डेलीगेट पदों के लिए 62 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का निर्णय 1801 मतदाता करेंगे। 313 डेलीगेट का निर्विरोध निर्वाचन तय है। मतदान एवं मतगणना जनता इंटर कॉलेज में होगी।
देवबंद सहकारी गन्ना विकास समिति के 48 गांवों के 94 डेलीगेट पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव में 189 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। इनकी हार-जीत का फैसला 20250 मतदाता करेंगे। इस समिति के 86 गांवों में 159 डेलीगेट निर्विरोध चुने जाने तय हैं। समिति के प्रभारी सचिव प्रेमचंद चौरसिया ने बताया कि डेलीगेट पद के लिए गांव मेघराजपुर रणसुरा और अलीपुर में किसी व्यक्ति द्वारा कोई पर्चा नहीं खरीदा गया है। मतदान एवं मतगणना लाला पूरणचंद साहनी मेमोरियल इंटर कॉलेज में होगी।

-------
कल होगा दो चीनी मिल समितियों में चुनाव
जनपद में दो किसान सहकारी चीनी मिल समितियां हैं। इनमें डेलीगेट पद के लिए मतदान शुक्रवार को होगा। सरसावा किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंधन समिति में 121 डेलीगेट पद एवं 8324 मतदाता हैं। एक पद पर नामांकन नहीं हुआ है। 83 डेलीगेट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। 37 डेलीगेट पद पर चुनाव होना है। इसके लिए 25 गांव के 3386 मतदाता वोट देंगे। नानौता चीनी मिल समिति में डेलीगेट के 194 पदों में से नाम वापसी के बाद 97 डेलीगेट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। 75 गांवों के 97 डेलीगेट पदों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed