फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting in the countryside women

वोटिंग में आगे देहात की महिलाएं

Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Voting in the countryside women
मतदान - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर शहर और कस्बों की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले अधिक पढ़ी-लिखी, समझदार और चुनावी मुद्दों पर बेहतर बहस करने वाली मानी जाती हैं लेकिन पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में महिलाओं की वोटिंग के आंकड़े देखें तो स्थिति हैरान करने वाली है। 
विज्ञापन


दरअसल, जब वोटिंग का नंबर आता है तब शहरी महिलाओं के मुकाबले देहात की महिलाएं ज्यादा मतदान करती हैं। वे चूल्हा-चौके से लेकर ग्रामीण पृष्ठभूमि की तमाम बंदिशों के बावजूद लोकतंत्र के पर्व में वे आगे रही हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सियासी दल और उनके उम्मीदवार भी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए वे भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को बूथों तक लाने में भरसक प्रयास करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ल्स कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डा. गुंजन त्रिपाठी कहती हैं कि लोकतंत्र के पर्व में शहरी महिलाओं की जितनी भागीदारी होनी चाहिए, उतनी अभी नहीं हुई है।

इसकी शायद यह भी वजह हो कि मौजूदा राजनैतिक माहौल के प्रति उनमें खिन्नता हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप वोटिंग न करें। हर काम में आगे शहरी महिलाओं को वोटिंग में भी पीछे नहीं होना चाहिए। उनमें समझ तो है बस आगे आने की देर है।

 

वहीं, देहात में महिलाओं की उम्मीदें अधिक रहती हैं। वहां उम्मीदवार और समर्थकों की सक्रियता भी अलग होती है। इसका भी असर वोटिंग प्रतिशत पर पड़ता रहा है।

महिलाओं की वोटर स्थिति

बेहट                     156553
नकुड़                    153665
सहारनपुर नगर    182625
सहारनपुर देहात    144982
देवबंद                   149565
रामपुर मनिहारान  136552
गंगोह                     163949

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed