फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voters of Smart City remained poor, voters of rural areas won

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी के मतदाता रहे फिसड्डी, देहात के मतदाताओं ने मारी बाजी

Fri, 05 May 2023 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Voters of Smart City remained poor, voters of rural areas won
-नगर निगम में सबसे कम 55.02 फीसदी और सुल्तानपुर चिलकाना में सर्वाधिक 78.99 फीसदी मतदान
विज्ञापन

जगदीप कुमार,
सहारनपुर। मताधिकार का प्रयोग करने में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के मतदाता फिसड्डी साबित हुए हैं, जबकि सुल्तानपुर चिलकाना के मतदाताओं ने सर्वाधिक मतदान कर जागरूक नागरिक होने का परिचय दिया है। जनपद के अन्य निकायों में भी नगर निगम से अधिक फीसदी मतदान हुआ है। उधर, पूर्व यानी 2017 के निकाय चुनाव की तुलना में जनपद में इस बार 2023 में करीब 09 फीसदी मतदान कम हुआ है।
वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में जनपद में 11 निकाय थे, जिनमें कुल 79.19 फीसदी मतदान हुआ था। तब नगर पालिका परिषद नकुड़ में सबसे अधिक 92.03 मतदान हुआ था, जबकि नगर पालिका परिषद गंगोह में सबसे कम 62.43 मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार छुटमलपुर नगर पंचायत बढ़ने के बाद जनपद में कुल 12 निकाय हो गए हैं, लेकिन इस बार मतदान 70.54 फीसदी रहा है। यानी पूर्व के निकाय चुनाव की तुलना में करीब 9 फीसदी मतदान कम हुआ है। इस बार नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में सर्वाधिक 78.99 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि नगर निगम सहारनपुर में सबसे कम 55.02 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। संवाद
विज्ञापन

महानगर में पड़े करीब 3.42 लाख वोट
नगर निगम क्षेत्र में कुल 6,21,450 लाख मतदाता हैं। इनमें से 55.02 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है। यानी 6.21 लाख में से करीब 3.42 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पूर्व के निकाय चुनाव में नगर निगम में 5.40 लाख मतदाता थे और 63.57 फीसदी मतदान रहा था। इस प्रकार तब करीब 3.43 लाख मतदाताओं ने वोट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 और 2023 के निकायों का मतदान प्रतिशत
निकाय का नाम वर्ष 2017 वर्ष 2023
नगर निगम सहारनपुर 63.57 55.02
नगर पालिका परिषद गंगोह 62.43 56.99
नगर पालिका परिषद देवबंद 69.93 59.50
नगर पालिका परिषद नकुड़ 92.03 76.96
नगर पालिका परिषद सरसावा 90.77 78.38
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 78.8 76.95
नगर पंचायत तीतरों 81.62 72.77
नगर पंचायत नानौता 82.26 70.58
नगर पंचायत बेहट 82.77 76.21
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 79.92 69.70
नगर पंचायत सुल्तानपुर 82.03 78.99
नगर पंचायत छुटमलपुर 76.19
कुल मतदान 79.19 70.54
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed