फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vote for me, and I won't let the police enter the village.

Saharanpur News: तुम मुझे वोट दो, मैं गांव में पुलिस नहीं घुसने दूंगा

Tue, 06 Jan 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vote for me, and I won't let the police enter the village.
नकुड़ के एक गांव में लोगों को संबो​धित करते पूर्व  - फोटो : credit
नकुड़। तुम मुझे जोर लगाकर वोट दो और जिताओ उसके बाद देखना। पहले भी पुलिस गांव में नहीं आने दी और बाद में भी देख लेना। सोशल मीडिया पर 36 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान का बताया जा रहा है। कुछ लोग वीडियो को पुराना बता रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर किसी के द्वारा अपलोड की गई इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों के बीच खड़ा होकर कह रहा है कि पहले यह होता था कि पुलिस गांव में आकर कभी शाहिद के घर तो कभी किसी के घर आ जाती थी, लेकिन तुम मेरे भाई साथी हो। जोर लगाकर रब के नाम पर वोट दो और जिताओ। आगे देखना फिर बाद में कहने की कोई जरूरत भी नहीं है। गांव में पहले भी पुलिस न आने दी और आगे भी देख लेना। बताओ कभी आई। उनकी इस बात पर सभी लोग एक स्वर में बोल रहे हैं कि नहीं आई। पहले पुलिस मेरे पास आएगी और उसके बाद ही आगे जाएगी। पिछले पंद्रह सालों में किसी पर मुकदमा नहीं होने दिया। बताया जा रहा है कि इनका नाम इकराम उर्फ दन्नू है।
विज्ञापन

इस बात पर लोग खूब तालियां बजाते सुनाई दे रहे हैं। आगे वह कह रहे हैं कि 15 साल हो गए गांव में किसी पर मुकदमा हुए। कोई बता दे कि गांव में बीते 15 साल में किसी पर मुकदमा है क्या। इस पर सभी एक स्वर में बाल रहे हैं कि नहीं है। वीडियो नकुड़ क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भाषण देने वाला पूर्व ग्राम प्रधान बताया जा रहा है। साथ ही चर्चा यह भी है कि यह वीडियो पिछले ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान का है, जिसे अब वायरल किया जा रहा है। वीडियाे वायरल करने वाले पक्ष के लोग हैं या विपक्ष के यह भी अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed