फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Volunteers organized a march

Saharanpur News: स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Volunteers organized a march
नागल में पथ संचलन निकालते स्वयं सेवक। संवाद
नानौता/ नागल/ गंगोह/ छुटमलपुर/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा संघ स्थापना दिवस व विजयदशमी उत्सव मनाते हुए जिले के नानौता, नागल, गंगोह और छुटमलपुर में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। इस दौरान हुए बौद्धिक मार्गदर्शन में हिंदू समाज से शक्तिशाली और संगठित होकर भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


नानौता में जिला शारीरिक शिक्षा प्रमुख विनय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में आने वाली विपदाओं में आमजनों के साथ खड़ा रहने के साथ ही देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों को भी जवाब देने को तैयार है। इसके पश्चात संघ कार्यालय से आरंभ हुआ पथ संचालन नगर के गुरुद्वारा चौक, थाना रोड, मेन बाजार, राम दरबार मंदिर, कृष्ण लीला चौक, चंदी चौक, गंगोह रोड होते हुए अपने गंतव्य पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पथ संचलन के दौरान नगर में अनेक स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई। नगर संचालक कुलदीप नामदेव, नगर व खंड प्रचारक अनिकेत, नगर कार्यवाह सतीश जैन, संजय जैन, नराताराम राणा, विक्रांत महाराणा, अनुजवीर, सत्यपाल सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल में पथ संचलन कस्बे के रेलवे रोड से शुरु हुआ जो स्टेट हाईवे, ब्लाॅक चौराहा होते हुए मुख्य बाजार से होकर वापस आरंभ स्थल पर संपन्न हुआ। विभाग बौद्धिक प्रमुख सुभाष कुमार, मुख्य अतिथि सरदार गुलजार सिंह चीम्मा, खंड कार्यवाह राज सिंह, खंड संचालक सुरेंद्र सिंह, मयंक कुमार, आदेश कुमार, हरिओम, विपिन कुमार, कपिल डावर आदि रहे।
गंगोह के हिंदू राष्ट्रीय इंटर काॅलेज से पथ संचलन आरंभ किया गया। विभाग सह कार्यवाह आशुतोष, खंड संघ चालक कंवरपाल सिंह, नगर संघ चालक यशपाल सिंह सैनी, नगर कार्यवाह दीपक कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।

छुटमलपुर में पंथ संचलन एएचपी इंटर काॅलेज से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। विभाग संघ चालक राकेशवीर ने कहा कि संघ समाज में चेतना जगाने का काम कर रहा है। जिला प्रचारक सुधांशु, जिला कार्यवाह शिव मोहन, नगर कार्यवाह दिनेश कुमार, प्रतीत उपाध्याय, सत्यपाल सैनी, डाॅ. प्रकाश चंद, विनोद गोयल आदि रहे। अध्यक्षता नरेश शर्मा ने की। रामपुर मनिहारान में भी पथ संचलन निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed