{"_id":"651b128b9b091829110ff006","slug":"vishakha-and-ankur-top-in-five-kilometer-walk-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-10627-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच किलोमीटर की पैदल चाल में विशाखा और अंकुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच किलोमीटर की पैदल चाल में विशाखा और अंकुर अव्वल
Tue, 03 Oct 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। खेल निदेशालय के आदेश पर महात्मा गांधी जयंती पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में विशाखा और पुरुष वर्ग में अंकुर ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 35 महिला और 42 पुरुष धावकों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। महिला वर्ग में विशाखा पहले, प्रीति चौहान दूसरे, अंशु तीसरे, जाह्नवी चौथे, सिमरन पांचवें और रानी छठे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में अंकुर ने पहला, यशवंत ने दूसरा, राघव ने तीसरा, अंकुश ने चौथा, प्रथम यादव ने पांचवां और शिवम कुमार ने छठा स्थान प्राप्त किया। समापन पर अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी के हाथों विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पहले खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। प्रतियोगिता के दौरान अरुणा, शौकत अली, प्रदीप कुमार शर्मा, जयेंद्र कुमार, प्रियंका, राजेश शर्मा, रविकांत धीमान, बृजेश कुमार, अश्वनी कुमार, शिवनंदन आदि मौजूद रहे।