फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vinay was murdered in enmity

रंजिश में पीट-पीटकर की थी विनय की हत्या

Tue, 21 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Vinay was murdered in enmity
सहारनपुर। मोहल्ला हरिनगर निवासी किशोर विनय की हत्या रंजिश में पीट-पीटकर की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है, जिन्होंने रंजिश में विनय को मौत के घाट उतारा था। पुलिस बुधवार को वारदात का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हरिनगर निवासी विनय (16) पुत्र शिव कुमार 16 सितंबर की शाम दोस्तों के साथ भंडारे में जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों ने गुमशुदगी तहरीर दी थी, लेकिन कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने 19 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज की। 16 सितंबर को ही विनय का शव कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पड़ा मिला था, जिसका पुलिस ने अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया था। रविवार को परिजनों ने कोतवाली रामपुर मनिहारान पहुंचकर कपड़ों और फोटो के आधार पर शिनाख्त की थी। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सर्किट हाउस रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक विनय को उसके दोस्तों ने ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने पूर्व में हुए विवाद की रंजिश में विनय की हत्या कर दी। पहचान छिपाने को तेजाब से विनय के शव का चेहरा भी झुलसाने का प्रयास किया था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच गई है। बुधवार या बृहस्पतिवार को वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। झगड़े की रंजिश में विनय की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस की वजह से छात्रा को धूप में खड़ा करने का आरोप
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला लक्खी गेट निवासी इम्तियाज ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने फीस की वजह से उसकी पुत्री को धूप में खड़ा कर प्रताड़ित किया।

एसएसपी को दिए पत्र में इम्तियाज ने कहा कि उसकी पुत्री चिलकाना रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। शिक्षिका ने पुत्री को कहा कि तुम्हारी फीस जमा नहीं हुई है। तब, पुत्री ने शिक्षकों को बताया कि उसके पिता ने ऑनलाइन फीस जमा कर दी है, लेकिन शिक्षकों ने उसकी बात नहीं मानी और धूप में खड़ा करके प्रताड़ित किया। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed