फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   villagers themselves catch gokash

रायपुर में गोकशी करने वालों को खुद पकड़ेंगे ग्रामीण

Tue, 18 Apr 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Tue, 18 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
अक्सर गोकशी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले थाना मिर्जापुर के रायपुर गांव में गोकशी करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ग्राम प्रधान अब्दुल कादिर की अध्यक्षता में ग्रामीणों की पंचायत हुई, जिसमें एक कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी गांव में गोकशी करने वालों को पकड़कर पुलिस को सौंपने का काम करेगी। 
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम प्रधान की बैठक पर आयोजित पंचायत में सभी ग्रामीणों की सहमति से तय किया गया कि गांव में पूर्ण रूप से गोकशी बंद कराई जाएगी। इसके लिए सभी रजामंदी से कुछ जिम्मेदार लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया, जिसे जिम्मेदारी दी गई कि कमेटी गोकशी करने वालों को इस गैर कानूनी कृत्य को करने से रोकेगी, अगर वह नहीं माने तो कमेटी उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपने का काम करेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा पंचायत में जुआ एवं नशाखोरी के खिलाफ भी मुहिम छेडने का सामूहिक निर्णय लिया गया। पंचायत में राव आतिफ, राव आरिफ, सगीर ठेकेदार, रिजवान कुरैशी, अतीकुर्रहमान, अतीक कुरैशी, बुरहान कुरैशी, शमीम, सुभान, फुरकान, इरफान, नसीर समेत अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed