{"_id":"57a399404f1c1bda762bbc0c","slug":"villagers-protest-on-the-breakdown-of-newly-built-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित सड़क टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित सड़क टूटने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित सड़क के टूट जाने पर विरोध जताते नन्हेड़ा और खेड़ी आसा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर रेलवे फाटक से नन्हेड़ा आसा तक 20 दिन पूर्व बनी सड़क के टूट जाने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कासिमपुर रेलवे फाटक के समीप प्रदर्शन कर रहे खेड़ी आसा गांव के ऋषिपाल त्यागी, अरविंद त्यागी, राहुल, दिनेश आदि ने कहा कि कासिमपुर रेलवे फाटक से नन्हेड़ा आसा गांव तक करीब साढ़े तीन किमी सड़क को 20 दिन पूर्व बनाया गया था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क टूटना शुरू हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मानक के अनुसार सड़क पर मैट्रियल नहीं डाला है। जिसका नतीजा यह है कि सड़क कई जगह से टूट गई। सड़क से बजरी निकलकर बाहर आ गई है। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क पर हुए निर्माण कार्य की जांच कराकर पुन: निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस दौरान लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार समेत संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम डीपी सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया है। तेजपाल, रविंद्र, बाबूराम, हरपाल, हरवीर, रणबीर आदि रहे।