फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers Outraged Over Youth's Four-Day Detention; Stage Sit-in at Police Station

Saharanpur News: युवक को चार दिन से हिरासत में रखने पर भड़के ग्रामीण, कोतवाली में दिया धरना

Fri, 01 May 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Villagers Outraged Over Youth's Four-Day Detention; Stage Sit-in at Police Station
देवबंद। रणखंडी गांव के एक युवक को एसओजी द्वारा चार दिनों से हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार की रात ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना कोई कारण बताए युवक को कस्टडी में रखने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर नाराजगी जताई और पुलिस परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह और क्षेत्रीय करणी सेना के प्रदेश प्रभारी ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में रणखंडी गांव के सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के सामने युवक को गलत तरीके से हिरासत में रखने का गंभीर आरोप लगाया। ठाकुर अनिल सिंह और ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि एसओजी ने युवक को किस जुर्म में हिरासत में लिया है, चार दिन गुजर जाने के बाद भी यह जानकारी उसके परिजनों को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक को अवैध रूप से हिरासत में रखा हुआ है। पुलिस या तो उसका चालान करे या फिर उसे रिहा करे। इस बीच एसपी देहात मयंक पाठक भी कोतवाली पहुंचे गए। जिन्होंने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रणखंडी गांव निवासी रवि का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को चेकिंग के दौरान मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से दो पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed