फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers outraged over power cuts; 10-hour road blockade; JE removed.

Saharanpur News: विद्युत कटौती पर भड़के ग्रामीण, 10 घंटे सड़क पर जाम, जेई को हटाया

Sun, 23 Aug 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 23 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over power cuts; 10-hour road blockade; JE removed.
देवबंद। विद्युत कटौती की समस्या से नाराज भायला गांव के लोगों ने शुक्रवार देर रात देवबंद-नानौता मार्ग पर जाम लगा दिया। यह जाम रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक करीब नौ घंटे चला, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। ग्रामीणों ने सपा नेता कार्तिकेय राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जेई को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पिछले काफी समय से गांव में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। इससे वे बेहद परेशान हैं और अधिकारियों द्वारा उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और देवबंद-नानौता मार्ग पर पहुंच कर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह और प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जेई को हटाने की अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

देर रात तक अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत जारी रही, पर कोई समाधान नहीं निकल सका। शनिवार सुबह करीब सात बजे प्रशासन और विद्युत निगम के अधिकारी फिर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत शुरू की, जिसके बाद जाम खोला गया। ग्रामीणों ने बताया कि अघोषित कटौती के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अधिकारियों की अनदेखी से उनका गुस्सा बढ़ गया था। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण अपनी मांग पर दृढ़ रहे और जेई को हटाने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह प्रशासन और विद्युत निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान सपा नेता कार्तिकेय राणा और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। राणा ने कहा कि जेई ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने एक्सईएन अंकित वशिष्ठ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जेई को हटाने और विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।

भायला बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता सुरेंद्रपाल सिंह को उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद हटा दिया गया है, क्योंकि ग्रामीण उनके व्यवहार से परेशान थे। जल्द ही नए अवर अभियंता की तैनाती कर दी जाएगी। गांव की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
-अंकित वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed