फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers of Sherpur Pelo made a report against the agent of the insurance company

शेरपुर पेलो के ग्रामीणों ने बीमा कंपनी के एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट कराई

Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Sherpur Pelo made a report against the agent of the insurance company
बीमा कंपनी के एजेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए मिर्जापुर थाने पहुंचे शेरपुर पेलो के ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो के ग्रामीणों ने एक बीमा कंपनी के एजेंट पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। ग्रामीणों ने कहा यह रकम उन्होंने बीमा की किस्त के रूप में एजेंट को दिए थे, जो उसने कंपनी में जमा नहीं किए हैं।
विज्ञापन

गांव शेरपुर पेलो निवासी जसवंत सिंह, निर्भय पाल, हुकम सिंह, बबली, कविता, मैना, उर्मिला, जोगा, कुलदीप, सुरेंद्र, सतपाल, गोपाल, विकास, प्रकाश, संगीत, राजू, शौकत, जगपाल, मिठाई लाल आदि ग्रामीण सोमवार को थाना मिर्जापुर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई की कि गांव फतेह उल्लापुर जाटोवाला निवासी एक व्यक्ति काफी समय पहले उनके गांव में गया था और उसने अपने आपको एक बीमा कंपनी का एजेंट बताया था। उसने उन्हें कंपनी की लुभावनी स्कीमें बताई और अपने जाल में फंसा लिया। उसने उन्हें कहा वह उनके पेपर तैयार करा रहा है। वह समय पर किस्त देते रहे। इस पर उन्होंने उसे बीमा की किस्त देनी शुरू कर दी। जब बीमा की अवधि पूरी होने में कम समय बच गय तो वह उनसे किस्तों के पैसे तो लेता रहा लेकिन कंपनी में जमा नहीं किए। करीब 25-30 लाख रुपये हड़प कर गया। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उससे इस संबंध में बात करनी चाही। आरोप है उसने उनके साथ गाली-गलौच की और मारपीट पर उतारू हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी ने बताया आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed