फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers of Salhapur will not print wedding invitation cards

शादी के निमंत्रण पत्र नहीं छपवाएंगे साल्हापुर के ग्रामीण

Tue, 11 Feb 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Salhapur will not print wedding invitation cards
शादी के निमंत्रण पत्र नहीं छपवाएंगे साल्हापुर के ग्रामीण
विज्ञापन

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के गांव भांकला के बाद अब नकुड़ क्षेत्र के गांव साल्हापुर के ग्रामीण भी शादी का न्योता सोशल मीडिया के माध्यम से भेजेंगे। गांव में हुई बैठक में निर्णय लिया कि अब शादी में वैवाहिक निमंत्रण पत्र भी छपवाए नहीं जाएंगे।
मंगलवार को ग्राम साल्हापुर निवासी धर्मपाल सिंह की लड़की शादी पर ग्रामीणों की बैठक में सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया। ग्रामवासी और सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी यशपाल सिंह राठी ने कहा कि शादी के निमंत्रण पत्र बांटते समय कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसमें कई लोगों की मौत तक हो चुकी है। इसके अलावा शादी के समय परिजनों को शादी से संबंधित कार्यों में लगना चाहिए, लेकिन वैवाहिक निमंत्रण बांटने में भी परिजनों का महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो जाता है। इन समस्याओं को देख ग्रामीणों ने शादी के कार्ड नहीं बांटने और नहीं छपवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आसपास के गांवों में मौखिक निमंत्रण दिया जाएगा और दूर के लोगों को फोन के साथ ही व्हाटसएप सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से न्योता भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर मनिहारान के गांव भांकला में इस तरह के निर्णय के सकारात्मक परिणाम आए हैं। हाल ही में ग्राम भांकला के एक व्यक्ति की शादी के कार्ड बांटते समय सड़क दुघर्टना में मौत हुई। इस दौरान फतेह सिंह, कृपाल सिंह, अर्जुन सिंह, रामपाल, सतीश, कर्म सिंह, गजे सिंह, शिवकुमार, कंवर पाल, देवी सिंह, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed