{"_id":"6a738d9f57d88684630832ba","slug":"villagers-of-majhol-zabardastpur-outraged-over-the-sale-of-illicit-liquor-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-181153-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध शराब की बिक्री पर भड़के मझोल जबरदस्तपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध शराब की बिक्री पर भड़के मझोल जबरदस्तपुर के ग्रामीण
विज्ञापन
देवबंद में उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अवैध शराब की बिक्री के विरोध में धरना प्रदर्शन करते म
-उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। मझोल जबरदस्तपुर के ग्रामीणों ने गांव के ही कुछ लोगों पर अवैध शराब तैयार कर उसकी बिक्री करने का आरोप लगाया है। बुधवार को देवबंद पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने और अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
भीम आर्मी के ब्लाॅक अध्यक्ष नितिन जाटव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन उपरांत क्षेत्राधिकारी अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग अवैध शराब तैयार कर उसकी बिक्री कर रहे हैं। जिससे गांव का सामाजिक वातावरण खराब हो रहा है। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। अवैध शराब के सेवन से आए दिन झगड़े, घरेलू विवाद जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस अवैध कारोबार पर जल्द रोक न लगाई गई तो जनहानि से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। साथ ही एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को भी सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों में भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र लांबा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविकांत गौतम, धर्मेश बोध, राव अशरफ, सुलेलता, संगीता, कविता, कुंता, सोनिया, पूजा, लीला व पूनम आदि रहे।