फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers got off digging

ग्रामीणों ने बंद कराई खुदाई

Sun, 12 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Sun, 12 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers got off digging
नानौता के सूभरी में खुदाई का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अधिकारियों के आदेश पर जल संरक्षण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा श्मशान की भूमि पर खुदवाए जा रहे गढ्ढों का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पहले गांव के तालाब के जीर्णोद्धार की मांग उठा काम बंद करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


जल संरक्षण को लेकर क्षेत्र के सभी गांवों में गढ्ढे बनाकर बारिश का पानी जमा करने के लिए प्रशासन द्वारा योजना बनाई गई है। इसके चलते क्षेत्र के ग्राम सूभरी में खंड विकास अधिकारी व एडीओ के आदेश पर ग्राम प्रधान द्वारा श्मशान की भूमि में गढ्ढे खुदवाए जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान गांव के काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और श्मशान की भूमि पर खुदाई करने का विरोध करते हुए काम को बंद करा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा खुदाई का काम बंद करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों व पुलिस के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बैठक के दौरान खुदाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहले से ही तालाब स्थित है। बावजूद इसके ग्राम प्रधान द्वारा तालाब की सफाई और अवैध कब्जे को न हटवाकर दूसरे स्थान पर जोकि गांव के श्मशान है पर बारिश का पानी जमा करने के लिए गढ्ढे खुदवाए जा रहे है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 पहले तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाए

ग्राम प्रधान मेघराज सिंह का कहना है कि ब्लॉक के अधिकारियों के आदेश पर ही गढ्ढों को खुदवाने का काम किया जा रहा है। ब्लॉक रामपुर मनिहारान के एडीओ नेपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है और खंड विकास अधिकारी का तबादला हो गया है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों व ग्राम प्रधान के बीच सहमति नहीं होने के चलते गढ्ढे खुदाई का काम बंद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed