फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers furious over digging without metering and marking

पैमाइश व निशादेही के बिना खोदाई पर भड़के ग्रामीण, खनन कार्य रुकवाया

Sun, 17 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious over digging without metering and marking
गांव अकबरपुर बांस के पास यमुना नदी में खनन कार्य रुकवाने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी के कंडाई वाला घाट पर गांव अकबरपुर बांस के पास स्वीकृत खनन पट्टे की आड़ में अवैध खनन करने का आरोप लगा ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच खोदाई रुकवा दी। आरोप है कि पट्टा धारक पैमाइश और निशानदेही के बिना ही खनन कार्य करा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को अकबरपुर बांस व आसपास के अन्य गांव के लोग मौके पर पहुंचे और खोदाई का विरोध करते हुए कार्य रुकवा दिया। निकेत, राजन, सोनू, बबलू, मांगेराम, सुंदरलाल, नीटू, सतेंद्र, मदनपाल, योगेश आदि का कहना था कि खनन विभाग के सर्वेयर की निशानदेही पर ही पट्टा धारक ने खोदाई शुरू करा दी, जबकि तहसील से राजस्व विभाग की टीम नक्शे के हिसाब से खसरा नंबर का पता कर उसकी पैमाइश करके निशानदेही करती। उसके बाद ही खोदाई शुरू की जाती। कहा कि वे यमुना नदी में मनमाने स्थान पर अवैध खनन नहीं होने देंगे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद नायब तहसीलदार जांच के लिए मौके पर पहुंचे और पैमाइश व निशानदेही तक खनन कार्य न करने की हिदायत पट्टाधारक को दी।
विज्ञापन

पट्टा धारक खनन विभाग के सर्वेयर की निशानदेही के आधार पर ही खोदाई करा रहा था। उन्होंने खनन कार्य बंद करा दिया है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी जाएगी। पैमाइश और निशानदेही के बाद ही खनन कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed