फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers demonstrated to fix the contact road

ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग ठीक कराने को किया प्रदर्शन

Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to fix the contact road
नौगांवा के पास नदी किनारे प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। क्षेत्र में नौगांवा ग्राम समूह को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग शाकंभरी नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग ठीक कराने की मांग को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें नौगांवा- बेलका संपर्क मार्ग बेहट-शाकंभरी देवी मार्ग से नौगांवा ग्राम समूह को जोड़ता है। इसी रास्ते के बीच शाकंभरी देवी नदी में बरसात पानी आने से यह मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। हाल ही में नदी में भारी बाढ़ आने से हुए कटाव के कारण संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शनिवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग ठीक कराने की मांग को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। ग्रामीणों ने कहा श्मशान घाट पर जाने के लिए भी यही एक मार्ग है ऐसे में अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो उसके शव के दाह संस्कार करने के लिए परेशानी होती है ।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मोहम्मद असलम प्रधान अलीपुरा, मोहम्मद दिलशाद प्रधान अबाबाकरपुर, लोकेश धीमान प्रधान हसनपुर, शहजाद प्रधान रजापुर, इमरान मंत्री, अकबर मलिक, जमील, मैन पाल चौधरी, आशीष, प्रीतम चौहान, परमानंद बीडीसी, सचिन बीडीसी आदि शामिल रहे।

बेहट क्षेत्र में नदी में फंसे वाहन (फाइल फोटो)

बेहट क्षेत्र में नदी में फंसे वाहन (फाइल फोटो)- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed