फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers created a ruckus after the idol was vandalized in the Shiva temple

Saharanpur News: शिव मंदिर में मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers created a ruckus after the idol was vandalized in the Shiva temple
देवबंद। गुनारसा गांव में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग और भगवान गणेश की मूर्ति को खंडित कर माहौल खराब करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को शांत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुनारसी गांव में श्रद्धालु शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गए थे। वहां पहुंचने पर उन्हें भगवान शिव का शिवलिंग और भगवान गणेश की मूर्ति खंडित मिली। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सावन माह में मूर्तियों खंडित होने से लोगों में रोष बन गया और उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया। सूचना पर सीओ रविकांत पाराशर और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सोनकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना करते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। ग्राम प्रधान सुखपाल ने कहा कि सावन के महीने में लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। इस तरह का कार्य अशोभनीय है। यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की गई तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

-------
शिव मंदिर में रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। दोपहर के समय मजदूर भोजन करने के लिए गए थे। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने इस कृत्य को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविकांत पाराशर, सीओ, देवबंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed