फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villager who went to get animal feed drowned in prankster

पशुओं का चारा लेने गया ग्रामीण मसखरा में डूबा

Thu, 06 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villager who went to get animal feed drowned in prankster
मसखरा नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश कराती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रहा एक व्यक्ति मसखरा नदी में डूब गया। पुलिस के नेतृत्व के स्थानीय गोताखोरों की दिन भर की तलाश के बाद भी ग्रामीण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गांव गोवर्धनपुर निवासी किरत सिंह (61) पुत्र दलसिंह बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से खेत में हरा चारा काटने के लिए मसखरा नदी के रास्ते जा रहा था। बुधवार की रात पहाड़ों पर हुई बारिश का पानी नदी में आया हुआ था। नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से कीरत सिंह नदी पार करते समय अचानक डूब गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने कीरत सिंह के नदी में डूबने की सूचना परिजनों को दी। कीरत सिंह के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी के किनारे एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी नदी किनारे पहुंच गई तथा ग्रामीण की तलाश के लिए अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ स्वयं भी आसपास के गोताखोरों को बुलाकर कीरत सिंह की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीण कीरत सिंह को नदी में ढूंढते हुए गांव धौलाहेड़ी तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि कलसिया से नदी का पानी बंद करा दिया गया है तथा कीरत सिंह की तलाश की जा रही है। कीरत सिंह का कोई पुत्र नहीं है। वह अपनी पुत्री तथा दामाद के साथ गांव में रहता है तथा खेतीबाड़ी करता है। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के भाई विकेश चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से बात कर एनडीआरएफ की टीम को शीघ्र बुलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि नदी में डूबे कीरत सिंह की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम को गाजियाबाद से बुलाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह पुन: नदी में तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed