फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village heads protested against making ration cards for ineligible people

अपात्रों के राशन कार्ड बनाने का आरोप लगा ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Village heads protested against making ration cards for ineligible people
नकुड़ (सहारनपुर)। ग्राम प्रधानों ने आपूर्ति विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन कर पात्र लोगों के बजाय अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कार्यप्रणाली में शीघ्र सुधार नहीं किए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक गांवों के प्रधान आपूर्ति विभाग कार्यालय पर पहुंचे और कार्यालय में तैनात कर्मचारियों पर राशन डीलर से सांठगांठ कर अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि उनके प्रस्ताव के बिना ही राशन डीलर से सांठगांठ कर अपात्रों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जबकि आवेदन करने के महीनों बाद भी पात्र लोगों के राशन कार्ड जारी नहीं किए जा रहे हैं। इस बाबत ग्राम प्रधानों ने फोन पर डीएसओ से आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की शिकायत करते हुए शीघ्र सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएसओ ने मौके पर मौजूद गंगोह ब्लॉक के इंस्पेक्टर हृदेश कुमार को एक हफ्ते में समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रधान सम्राट चौधरी, अरुण प्रधान, विकास प्रधान, मुरसलीन, नवीन, सहेंद्र, काका, प्रेम चंद सैनी, अजब सिंह सैनी व मोनू प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed