{"_id":"6262f59d3765594d6a566be0","slug":"village-chaupal-will-be-set-up-in-884-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt585500978","type":"story","status":"publish","title_hn":"884 ग्राम पंचायतों में लगेगी ग्राम चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
884 ग्राम पंचायतों में लगेगी ग्राम चौपाल
विज्ञापन
सहारनपुर। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर जनपद के 884 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल और ग्राम सभाओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। इसके साथ ही एलईडी पर प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुनाया जाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी तत्काल प्रभाव से कराया जाएगा।
इसको लेकर शुक्रवार को शासन ने निर्देश जारी किए हैं। जिले 11 विकास खंडों की 884 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल और ग्राम सभाओं की बैठक आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 110 ग्राम पंचायतों के लिए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। बाकी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव और ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। ग्राम सचिवालयों पर बैठक का आयोजन होगा। अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों को पंचायत पुरस्कार दिया जाएगा।
लगाई जाएंगी एलईडी
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में इस दिन एलईडी लगाई जाएगी, जिसमें जम्मू-कश्मीर से प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से भी वार्ता कर सकते हैं। इसके सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके तहत ग्राम चौपालों और बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का भी सीधा प्रसारण होगा। - आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी