फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vijayadashmi burnt the effigy of terrorism

विजयदशमी पर आतंकवाद का पुतला जलाया

Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashmi burnt the effigy of terrorism
आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ब्राह्मण समाज के युवाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब रावण के बजाय आतंकवाद का पुतला फूंकेंगे। 
विज्ञापन


मंगलवार को समाज के युवा बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट तिराहे पर इकट्ठा हुए। वक्ताओं ने कहा कि रावण बहुत बड़े विद्वान और वैज्ञानिक थे। कहा कि उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने अपमान का बदला लेने के लिए माता सीता का अपहरण कर लिया था और अपने अहंकार वश उनको वापस नहीं किया।

युवाओं ने कहा कि हर विजयदशमी पर रावण की जगह आतंकवाद का पुतला फूंका करेंगे। पुतला फूंकने वालों में प्रद्युमन शर्मा, राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा, गौरव शर्मा, गौरव दुबे, अभिषेक पंडित, सूरज शुक्ला, साहिल शर्मा, वैभव शर्मा, अंकित पाठक, गौरव कपिल, रोहन
विज्ञापन


शर्मा, कृष्ण शर्मा, राजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, नीरज शर्मा, मानव वशिष्ठ, विशाल शर्मा, सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, प्रणव कपिल, विक्रांत पंडित, सोनू शर्मा, मनीष, रजनीश, अजय कपिल, विवेक पंथ, दीपक शर्मा, वैभव शर्मा, शिवम पंडित, सचिन पंडित, प्रणव पंडित, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर विकास मंच, महाकाल ग्रुप और हिंदू युवा वाहिनी ने मंगलवार को आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने त्रेता युग में रावण का वध करके बुराई को समाप्त किया था।

इसी प्रकार आज मसूद अजहर, हाफिज सईद और बगदादी जैसे आतंकवादियों को समाप्त करने की आवश्यकता है। मंगलवार को हिम्मतनगर चौक पर पुतला दहन करने के बाद भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि दुनिया आतंकवाद से बुरी तरह पीड़ित है।


सभी को मिलकर इसे खत्म करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने लोगों से बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने और सच्चाई का साथ देने का आह्वान किया। इस दौरान राजेश पंडित, प्रदीप उपाध्याय, सत्यवान सत्यम, संजय वर्मा, विपिन चौधरी, सचिन वर्मा, रोहित त्यागी, विक्की, अनिल उपाध्याय, विमल गुप्ता, सचिन बाबरा, रमन वर्मा, गगन नागपाल, नवीन आदि रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed