फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   video viral after death

मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
video viral after death
सहारनपुर.... जहर खिलाने का आरोप लगाने वाला पंकज। जिसका वीडियो वायरल हुआ। खबर पेज 1 पर है, यह फोटो भी द?
मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, जांच शुरू
विज्ञापन

सरसावा/सहारनपुर। मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक युवक के वायरल हुए वीडियो से सनसनी फैल गई। इसमें युवक अपनी मौसी सहित कुछ अन्य लोगों पर जहर देने का आरोप लगा रहा था और आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग कर रहा है। युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उसके भाई ने मौसी सहित चार लोगों के खिलाफ सरसावा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वायरल वीडियो में दिख रहा युवक सरसावा क्षेत्र के गांव कुंडी निवासी पंकज कुमार था। किसी खेत के पास बनाए गए वीडियो में वह कह रहा था कि उसकी मौसी सहित अन्य लोगों ने पहले लड़ाई की और बाद में उसे जहर दे दिया। यदि उसकी मौत हो जाती है तो आरोपियों को फांसी देने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाए।
विज्ञापन

पंकज के भाई प्रशांत ने बुधवार को सरसावा थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि पंकज थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दूूधली बुखारा में मौसी मंतलेश के यहां रह रहा था। यहां उसे चार अगस्त को जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसकी मौत हो गई। दूधली बुखारा के खेत से पंकज का शव मिला। उसने दूधली बुखारा निवासी मौसी मंतलेश, डॉ. अरुण बंगाली, मीना और स्वाति को नामजद कराया है। थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटनाक्रम दूधली बुखारा गांव का है। इसलिए यह केस देहात कोतवाली को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। सरसावा और देहात कोतवाली क्षेत्र से पूरी जानकारी लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। युवक की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के आधार पर कदम उठाया जाएगा।
विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed