फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Video of making roti by spitting goes viral

Saharanpur News: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल

Tue, 10 Jun 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Video of making roti by spitting goes viral
बेहट। कस्बे में मंडी रोड पर एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक और आरोपी कारीगर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वीडियो में होटल में तंदूर पर रोटी बनाने वाला कारीगर रोटी पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। रोटी पर थूकने बाद उसे तंदूर में सेंका जा रहा है। किसी ग्राहक ने इसकी वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने होटल संचालक और आरोपी कारीगर को हिरासत में लिया। होटल संचालक का कहना है कि रोटी पर थूकने की बात गलत है। यदि वीडियो को ध्यान से देखा जाए तो उसमें ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। कारीगर को गर्दन झुकाकर रोटी बनाने की आदत है। इसीलिए ऐसा लग रहा है। बजरंग दल के हरीश कौशिक ने इस संबंध तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed