फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vicious black jathedi of Lawrence Bishnoi gang was caught in Saharanpur

सहारनपुर में पकड़ा गया था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शातिर काला जठेड़ी

Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vicious black jathedi of Lawrence Bishnoi gang was caught in Saharanpur
-- गत वर्ष दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सरसावा के पास से दबोचा था
विज्ञापन

-- दस हजार की इनामी लेडी डॉन अनुराधा उर्फ रिवाल्वर रानी भी पकड़ी थी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पंजाबी गायक सिद्घू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता जांच में सामने आई है। पंजाब पुलिस इस गैंग के जुड़े बदमाशों को टारगेट पर लेकर जांच पड़ताल में जुड़ी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शातिर अपराधी मोस्ट वांटेड रहा गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी गत वर्ष सहारनपुर में लेडी डॉन अनुराधा के साथ पकड़ा गया था।

कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य संदीप उर्फ काला जठेड़ी को एक फरवरी 2020 को गुरुग्राम पुलिस फरीदाबाद अदालत में पेश करने लाई थी। यहां पेशी के बाद ले जाते समय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। देश का टॉप मोस्ट गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी तब वेष बदल कर हरिद्वार समेत कई प्रांतों में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गत वर्ष 31 जुलाई को सहारनपुर के सरसावा टोल के पास एक ढाबे से काला जठेड़ी को लेडी डॉन अनुराधा उर्फ मैडम मिंज उर्फ रिवाल्वर रानी के साथ गिरफ्तार किया था। काला के पास से पीएक्स-3 चीन निर्मित पिस्टल और अनुराधा के पास से .38 का रिवाल्वर बरामद हुआ था। तब काला जठेड़ी पर सात लाख का इनाम घोषित था, जबकि अनुराधा की गिरफ्तारी पर राजस्थान में दस हजार का इनाम घोषित था। काला के पकड़े जाने पर चर्चा रही थी कि वह सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र में शरण लेकर रह रहा था। हालांकि बाद में जांच में पुलिस ने यह दावा किया था कि काला जठेड़ी लेडी डॉन अनुराधा के साथ हरिद्वार में नाम और वेश बदल कर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed