फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vice Chancellor Kari Rizwan Nasim's death

वाइस चांसलर कारी रिजवान नसीम का इंतकाल

Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Kari Rizwan Nasim's death
सहारनपुर। लंबी बीमारी के बाद जामिया मजाहिर उलूम जदीद अरबी मदरसा के वाइस चांसलर एवं शेखुल खुररा कारी रिजवान नसीम का इंतकाल हो गया। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे उनका शव सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके इंतकाल पर तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

इनका जन्म 05 जनवरी 1945 को देवबंद के मोहल्ला बडजियाउलहक में हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने वालिद हजरत मौलाना कारी सैय्यद सुलेमान से की। फिर दारुल उलूम देवबंद थता आखिर में मजाहिर उलूम से की। इन्हें इनके पिता के स्थान पर जामिया मजाहिर उलूम में उस्ताद बनाया गया। इन्होंने यहां आखिर तक खिदमत की। मजाहिर उलूम में इन्हें वाइस चांसलर (नायब नाजिम) और शेखुल खुररा का पद दिया गया।
विज्ञापन

काफी दिन से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, बृहस्पतिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे जामिया मजाहिर उलूम में जनाजे की नमाज हुई। इसके बाद हाजी शाह कमाल कब्रिस्तान ले जाकर शव सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे की नमाज हजरत मौलाना आकिल साहब ने अदा कराई। इस दौरान मौलाना आकिल, मौलवी फरीद मजाहिरी, सैय्यद मोनिस, मुफ्ती मोहसिन, कारी इस्हाक गोरा, कारी तल्हा इलाही, मुफ्ती मौमिन, मुफ्ती सालेह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed