फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vice Chairman of Khadi and Village Industries Board reviewed

बोर्ड उपाध्यक्ष ने की तीनों जिलों की समीक्षा

Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vice Chairman of Khadi and Village Industries Board reviewed
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ गोपाल अन्जान ने सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों की समीक्षा कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति समयबद्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय पर समीक्षा बैठक के दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल ने कहा कि दोनों ही योजनाएं महत्वपूर्ण हैं। मंडल के तीनों जिलों के लिए जो लक्ष्य दिया गया है, वह हर हाल में पूर्ण कराया जाए, क्योंकि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। समीक्षा में बताया गया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत शामली में 34 इकाई, मुजफ्फरनगर में 37 और सहारनपुर जिले में 47 इकाई लगनी है, जिसके सापेक्ष शामली में 16, मुजफ्फरनगर में 29 और सहारनपुर में 30 इकाई लगवाई जा चुकी हैं। इनमें 637 युवाओं को रोजगार मिला है। इसी तरह मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में मंडल के तीनों जिलों में 16 इकाई स्थापित हुई, जिनमें 144 युवाओं को रोजगार मिला। समीक्षा बैठक में उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपकचंद पंत, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मुजफ्फरनगर एसएल अग्रवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शामली प्रदीप कुमार और बिजनौर से आए मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सोमप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed