फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   VHP and Bajrang Dal took out Shaurya Yatra

Saharanpur News: विहिप और बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा

Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal took out Shaurya Yatra
भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित ॐशौर्य यात्रा का शुभारंभ करते - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा शौर्य यात्रा निकाली गई। मार्ग में कई जगहों पर यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। प्रभु श्रीराम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

शौर्य दिवस यात्रा का शुभारंभ भूतेश्वर मैदान से बाबा श्री भूतेश्वर महादेव को नमन कर किया गया। इसके साथ ही ध्वजारोहण कर भारत माता और प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। मुख्य अतिथि विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री व बजरंग दल पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सोहन सिंह सोलंकी ने कहा कि गीता जयंती के उपलक्ष्य में एक से 11 दिसंबर तक शौर्य यात्राएं निकाली जा रही हैं। पहली शौर्य यात्रा सहारनपुर में आयोजित की गई। छह दिसंबर 1992 को बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों वर्ष पुराने विवादित ढांचे को ध्वस्त किया था। न्यायालय से प्रभु श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के पक्ष में निर्णय आने के बाद से प्रत्येक वर्ष गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल शौर्य यात्राएं आयोजित करता रहा है। यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज को जागृत व संगठित कर संघर्षशील बनाना है।
विज्ञापन

विहिप के विभागाध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं हिंदू समाज में शक्ति का संचार करती हैं। यात्रा धोबी घाट, शहीद भगत सिंह, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, शहीदगंज, लुहानी सराय, नेहरू मार्केट, श्री राम चौक, घंटाघर और कोर्ट रोड से दिल्ली रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जयपाल सिंह, परमेंद्र बंसल, रविंद्र तोमर, सुरेंद्र अग्रवाल, रमेश चंद शर्मा, विकाश त्यागी, कपिल मोहड़ा, सागर भारद्वाज, सुनील मित्तल, कमलेश अग्रवाल, अनुज शर्मा, अभिषेक, आलोक, जयलेश, भूपेंद्र मित्तल, देवेंद्र अग्रवाल, रविंद्र लांबा, शिव सिंह नेगी, देवेंद्र कुमार, अरुण कुमार, विकास, अनुपम, संदीप, गौरव, आकाश मौजूद रहे।

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित ॐशौर्य यात्रा कार्यक्रम में भ

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित ॐशौर्य यात्रा कार्यक्रम में भ- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गयी शौर्य यात्रा में शमिल बजर?

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गयी शौर्य यात्रा में शमिल बजर?- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गयी शौर्य यात्रा में शमिल बजर?

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गयी शौर्य यात्रा में शमिल बजर?- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गयी शौर्य यात्रा में शमिल बजर?

भूतेश्वर मंदिर मैदान में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गयी शौर्य यात्रा में शमिल बजर?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed