फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles will soon fill on Delhi-Dehradun Expressway

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 21 Sep 2024 05:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will soon fill on Delhi-Dehradun Expressway
बिहारीगढ़ क्षेत्र में बनाया गया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे। संवाद
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरेंगे। सबकुछ ठीक रहा तो दिसंबर के आखिर तक एक्सप्रेस-वे को गागलहेड़ी से डाॅट काली माता मंदिर तक के 42 किमी हिस्से को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें शिवालिक पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाला 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड भी है। इससे जहां दून पहाड़ियों में हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम छुटकारा मिलेगा। वहीं यात्री प्रकृति के नजारों का भी आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2020 में केंद्र सरकार ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना को स्वीकृति दी थी। जनवरी 2021 से इस पर कार्य शुरू हो गया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 13000 करोड़ रुपये की लागत से इस एक्सप्रेस-वे को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से उत्तराखंड के आसारोडी तक बनाया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे तीन राज्यों दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड की आर्थिक तरक्की में मील का पत्थर साबित होगा। अब इसका निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। इस एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा आकर्षण गणेशपुर से आसारोडी तक 576 पिलरों पर बनाया गया 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड है। इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शिवालिक जंगल और राष्ट्रीय राजाजी पार्क के वन्य जीवों के संरक्षण के मद्देनजर इसे बनाया गया है। 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे का आखिरी चरण गागलहेड़ी से डाॅट काली माता मंदिर तक करीब 42 किमी लंबाई का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वन्यजीवों को परेशानी से बचाने को लगेंगे लाइट और साउंड बैरियर

गणेशपुर से आसारोडी तक बनाया गया एलिवेटेड रोड एशिया का सबसे लंबा वन्य जीव गलियारा है। इस पर 100 किमी की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे और नीचे वन्य जीव विचरण करेंगे। वन्य जीवों को वाहनों की रोशनी और आवाज से परेशानी न हो, इसके लिए साउंड और लाइट बैरियर लगाए गए हैं। इस क्षेत्र में यात्रियों को मोबाइल कनेक्टिविटी दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड के पिलरों पर टावर भी लगाए जाएंगे। देहरादून जनपद के हिस्से में इस एक्सप्रेस-वे पर हाथी और अन्य वन्य जीवाें के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए अंडरपास भी दिए गए हैं।


- गागलहेड़ी से डाट काली मंदिर तक एक्सप्रेस वे और एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। प्रयास है कि दिसंबर के आखिर तक कार्य पूरा कर यातायात शुरू कर दिया जाए। - प्रदीप गोंसाई, प्रोजक्ट डायरेक्टर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed