{"_id":"6689c6d5755604118505df14","slug":"vegetable-prices-rise-thali-becomes-expensive-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-126934-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सब्जियों के दामों में उछाल, थाली हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सब्जियों के दामों में उछाल, थाली हुई महंगी
विज्ञापन
सहारनपुर। बरसात का मौसम शुरू होते ही सब्जियों के भाव में उछाल आ गया है। इससे थाली महंगी हो गई है। भाव में उछाल की वजह बारिश के कारण मंडी में सब्जियों की कम आवक को माना जा रहा है।
पिछले एक पखवाड़े में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। थोक में सबसे अधिक आठ रुपये प्रति किलो का इजाफा टमाटर के भाव में हुआ है। प्याज के थोक भाव में पांच रुपये, बैंगन में चार और तोरी के भाव में दो रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा थोक में आम के भाव में 12 से 25 रुपए, अनार के भाव में 15 रुपए और सेब के भाव में पांच रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
-- -- -
-- मंडी से उपभोक्ता तक बढ़ जाते हैं दाेगुना भाव --
मंडी से उपभोक्ता तक आते आते सब्जियों के भाव करीब दो गुणा हो जाते हैं। शनिवार को मंडी के थोक और फुटकर भाव में यह अंतर दिखाई दिया। औसतन आलू के थोक एवं फुटकर भाव में 25 रुपए प्रति किलो, प्याज में 19 रुपए, टमाटर में यह अंतर 32 रुपए, लौकी में 20, बैंगन में 16 और तोरी में 18 रुपये का रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
- बोलीं गृहणियां
सब्जियों के भाव बढ़ने का असर से रसोई महंगी हो गई है। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। महंगाई से घर का बजट बिगड़ रहा है।-- दीपा जैन, निवासी भूतेश्वर मंदिर रोड।
-- -
महंगाई चरम पर है, ऐसे में सब्जियों के भाव ने लोगों के कमर तोड़ दी है। हर वर्ष बारिश के दिनों में इसी तरह सब्जियां महंगी हो जाती हैं। इस बार दाम में काफी इजाफा हुआ है।-- मुनेश देवी, निवासी पहांसू।
-- -- -- -- -
-- वर्जन--
बारिश के मौसम में चलते सब्जियों और फलों की मंडी में आवक कम हो जाती है। इसके चलते इनके भाव में इजाफा हुआ है। यह इस मौसम में हर वर्ष होता है।-- - सुमन भारती, सचिव मंडी।
-- --
-- सब्जियों के थोक एवं फुटकर भाव आज के --
सब्जी-- -- 22 जून थोक -- -- छह जुलाई थोक -- -- फुटकर
आलू-- -- - 10 से 16 -- -- -- -- 12 से 20 -- -- -- - 30 से 45
प्याज-- -- - 14 से 26 -- -- -- -- - 16 से 31 -- -- -- -45 से 50
टमाटर-- -- 15 से 20 -- -- -- -- - 20 से 28 -- -- -- 55 से 60
लौकी-- -- -- 18 से 20 -- -- -- -- 15 से 20 -- -- -- 35 से 40
बैंगन-- -- - 18 से 20 -- -- -- -- - 20 से 24 -- -- -- -- 38 से 40
तोरी-- -- -- - 16 से 20 -- -- -- -- - 20 से 22 -- -- -- - 35 से 40
-- -- -- -
नोट: थोक भाव सहारनपुर मंडी समिति और फुटकर भाव दिल्ली रोड स्थित मंडी के।
विज्ञापन
पिछले एक पखवाड़े में सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। थोक में सबसे अधिक आठ रुपये प्रति किलो का इजाफा टमाटर के भाव में हुआ है। प्याज के थोक भाव में पांच रुपये, बैंगन में चार और तोरी के भाव में दो रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा थोक में आम के भाव में 12 से 25 रुपए, अनार के भाव में 15 रुपए और सेब के भाव में पांच रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मंडी से उपभोक्ता तक आते आते सब्जियों के भाव करीब दो गुणा हो जाते हैं। शनिवार को मंडी के थोक और फुटकर भाव में यह अंतर दिखाई दिया। औसतन आलू के थोक एवं फुटकर भाव में 25 रुपए प्रति किलो, प्याज में 19 रुपए, टमाटर में यह अंतर 32 रुपए, लौकी में 20, बैंगन में 16 और तोरी में 18 रुपये का रहा।
विज्ञापन
- बोलीं गृहणियां
सब्जियों के भाव बढ़ने का असर से रसोई महंगी हो गई है। सरकार को महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। महंगाई से घर का बजट बिगड़ रहा है।
महंगाई चरम पर है, ऐसे में सब्जियों के भाव ने लोगों के कमर तोड़ दी है। हर वर्ष बारिश के दिनों में इसी तरह सब्जियां महंगी हो जाती हैं। इस बार दाम में काफी इजाफा हुआ है।
बारिश के मौसम में चलते सब्जियों और फलों की मंडी में आवक कम हो जाती है। इसके चलते इनके भाव में इजाफा हुआ है। यह इस मौसम में हर वर्ष होता है।
सब्जी
आलू
प्याज
टमाटर
लौकी
बैंगन
तोरी
नोट: थोक भाव सहारनपुर मंडी समिति और फुटकर भाव दिल्ली रोड स्थित मंडी के।