फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande Bharat Express stood in Saharanpur for an hour due to technical fault

Saharanpur News: तकनीकी खराबी से एक घंटे सहारनपुर में खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

Sun, 17 Dec 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express stood in Saharanpur for an hour due to technical fault
सहारनपुर। देहरादून से आनंद विहार के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस तकनीकी खराबी के चलते सहारनपुर में करीब एक घंटे तक खड़ी रही। अधिकारियों की जानकारी मिली तो खलबली मच गई। बाद में रेलवे की तकनीकी टीम ने पहुंचकर ट्रेन में आई खराबी को ठीक कर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सुबह सात बजे रवाना होती है, जो हरिद्वार, रुड़की होते हुए सहारनपुर में सुबह 9:25 बजे पहुंचती है। शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस पीछे से ही लेट चली तो सहारनपुर में सुबह 10:37 बजे आई। उसके बाद ट्रेन तकनीकी खराबी के चलते रवाना नहीं हो सकी। सूचना पर रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पार्किंग ब्रेक की समस्या आई। इसे ठीक करने में टीम को करीब एक घंटे का समय लग गया। इसके बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हो पाई। ट्रेन के पीछे से लेट आने और फिर तकनीकी खराबी से सहारनपुर में खड़े होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed