{"_id":"6740db86ec23e29e9d0f67f6","slug":"vaccination-of-children-will-be-done-at-164-booths-of-three-blocks-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-136579-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन ब्लॉक के 164 बूथों पर होगा नौनिहालों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन ब्लॉक के 164 बूथों पर होगा नौनिहालों का टीकाकरण
Sat, 23 Nov 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अगले सप्ताह से शुरू होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। इस अभियान के तहत तीन ब्लॉकों में टीकाकरण से छूटे 2942 बच्चों को खसरा-रूबेला बीमारी के टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के लिए 164 बूथ बनाए गए हैं।
शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने माइक्रो प्लान को साझा किया। उन्होंने बताया कि जन्म से पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए, ताकि उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके। टीका सुरक्षित है। इसके साथ ही जब कोई आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर पहुंचे तो अपने बच्चों का टीकाकरण कराने में सहयोग करें।
बच्चों को खसरा-रूबेला बीमारी से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 25 नवंबर से शुरू होगा, जो छह दिसंबर तक चलेगा। यह अभियान सढ़ौली कदीम, देवबंद और शहरी क्षेत्र में होगा। बच्चों का लक्ष्य देवबंद में 347, सढ़ौली कदीम में 404 और शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2191 है। नियमित के साथ-साथ देवबंद में 30, सढ़ौली कदीम में 43 और शहरी क्षेत्र में 91 अतिरिक्त बूथ लगेंगे। रविवार को छोड़कर सप्ताह के प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल में टीके निशुल्क लगाएं जाएंगे।