फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   vaccination effected

कोरोना काल में प्रभावित हुआ नियमित टीकाकरण

Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
vaccination effected
कोरोना काल में प्रभावित हुआ नियमित टीकाकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। बच्चों को जन्म के तुरंत बाद से लगने वाले नियमित टीकों पर कोरोना का प्रभाव रहा है। करीब दो माह के संपूर्ण लॉकडाउन में बच्चों को लगने वाले नियमित टीकों में गिरावट रही है। अधिकारी मई माह के बाद टीकाकरण की स्थिति सामान्य होने का दावा कर रहे हैं।
कोरोना काल में एसबीडी जिला अस्पताल में प्रसव भी बेहद कम रहे हैं, जिनमें 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई थी। कई गर्भवतियों और स्टाफ सदस्यों के कोरोना संक्रमित आने से कई बार लेबर रूम को बंद भी रखना पड़ा, मगर संपूर्ण लॉकडाउन में भी जो बच्चे पैदा हुए हैं उनको जन्म के तुरंत बाद लगने वाला बीसीजी, ओरल पोलियो वैक्सीन और हेपेटाइटिस बी की खुराक दी गई है। नियमित टीकाकरण इससे खासा प्रभावित रहा है, जिसे लेकर विशेषज्ञ चिकित्सक भी चिंतित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि टीके लगना ही नहीं, बल्कि टीकों का उत्पादन भी कोरोना काल में प्रभावित रहा है। हालांकि सहारनपुर में टीकों की कोई कमी अभी तक नहीं हुई है। मई माह से टीकाकरण ने गति पकड़ी है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनपद में कुल 35821 गर्भवतियों में से 30.8 फीसदी को जरूरी टीके लगाए जा चुके हैं। इसी प्रकार 33050 बच्चों में से 32.7 फीसदी बच्चों को नियमित टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

------
पोलियो अभियान स्थगित
20 सितंबर से 28 सितंबर तक विशेष पोलियो अभियान चलाया जाना था। इसके तहत चिकित्सा विभाग की टीमों को घर-घर जाकर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलानी थी, मगर कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दिन बदलकर लगाए टीके
कुछ टीके ऐसे हैं, जिनको लगाने लिए बुधवार और शनिवार का दिन तय है। बीते दिनों प्रदेश भर में शनिवार को लॉकडाउन रहा। ऐसे में विभाग ने बुधवार के साथ शनिवार की जगह सोमवार को टीके लगाए।

------
कोरोना काल में संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान तमाम चीजों के साथ टीकाकरण भी प्रभावित रहा है। सरकार ने भी इस पर मंथन किया है, जिसके बाद मई से टीकाकरण के सत्र शुरू किए गए हैं। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रत्येक सोमवार को टीकाकरण की रिपोर्ट शासन को जा रही है।
डॉ. सुनील वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed