फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Use social media with care

सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करें, अनजान लोगों की दोस्ती से बचें

Sat, 30 Jul 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Use social media with care
शाकंभरी (सहारनपुर)। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र ने कहा कि महिलाओं के लिए कई कानून बनाए गए हैं। शिक्षा की अनिवार्यता के साथ बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाओं को कोई भी प्रताड़ित नहीं कर सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक का प्रयोग अत्यंत सावधानी से करने और अनजान लोगों से दोस्ती न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

फतेहपुर कलां स्थित जय किसान शाकंभरी देवी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीओ मुनीश चंद्र ने छात्राओं को साइबर क्राइम और उससे बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग सोच समझ कर करें। उन्होंने कहा कि गलत और सही को अपने अभिभावकों, अध्यापकों से साझा कर उसका निदान समझें। कोतवाली प्रभारी बेहट बृजेश पांडे ने छात्राओं को 112 एवं कोतवाली के सीयूजी नंबर नोट कराए। छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी कॉल कर मदद ले सकती हैं। बृजपाल चौहान, धीर सिंह, सोम प्रकाश चौहान, रविंद्र चौहान, अमृत कुमार, अनूप जायसवाल, अरुणा चौहान आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अरुण मलिक, विद्यालय प्रबंधक गजेंद्र चौहान ने भी छात्राओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

छात्राओं ने पूछा
सवाल: छात्रा नर्गिस ने पूछा कि स्कूली बच्चों के आने जाने पर रास्ते में गलत लोगों द्वारा पीछा करने पर कैसे बचा जा सकता है?
जवाब: सीओ ने बताया कि पीछा करने की दशा में जोर जोर से चिल्लाएं और अपने आसपास पड़े पत्थर, सेफ्टी पिन या पेन से हमला कर अपना बचाव करें और तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : सिमरन कौर ने पूछा साइबर अपराध होने पर रिपोर्ट कैसे करें?
जवाब: सीओ ने बताया कि पुलिस के हेल्पलाइन 1090 एवं 1091 पर कॉल करें, किसी भी तरह का संकोच न करें। पुलिस आपकी मदद के लिए हर समय तैयार है।
सवाल : संजना और खुशी चौधरी ने पूछा कि महिलाओं के दहेज उत्पीड़न और लूटपाट या दुर्घटना होने पर क्या करना चाहिए?
जवाब : सीओ ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें। हिम्मत रखें पुलिस आपके पास 10 से 15 मिनट में पहुंच जाएगी।
सवाल: कनिका चौहान ने पूछा कि देश में महिलाओं के लिए क्या कानून बनाए गए हैं?
जवाब: सीओ ने बताया कि घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज के लिए कानून बनाए गए हैं।

खुशनुमा

खुशनुमा- फोटो : SAHARANPUR

सिमरन कौर

सिमरन कौर- फोटो : SAHARANPUR

सलोनी चौहान

सलोनी चौहान- फोटो : SAHARANPUR

प्रधानाचार्य अरुण मलिक

प्रधानाचार्य अरुण मलिक- फोटो : SAHARANPUR

छात्रा नरगिस

छात्रा नरगिस- फोटो : SAHARANPUR

सीओ मुनीष चंद्र

सीओ मुनीष चंद्र- फोटो : SAHARANPUR

प्रभारी निरीक्षक बेहट बृजेश पांडे

प्रभारी निरीक्षक बेहट बृजेश पांडे- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्राएं

पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed