फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Urban bodies and revenue department will survey Nazul's land

नजूल की भूमि का सर्वे करेंगे नगरीय निकाय एवं राजस्व विभाग

Fri, 23 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Urban bodies and revenue department will survey Nazul's land
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने जनपद में नजूल की भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी नगरीय निकायों में स्थित नजूल की भूमि का सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नजूल भूमि को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नजूल की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत जिलाधिकारी ने बैठक कर नजूल की भूमि का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों, अपर नगरायुक्त, सभी नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों आदि से नजूल भूमि की एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी नजूल भूमि का स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजेंगे। जनपद के नगर निगम, देवबंद, सरसावा एवं गंगोह नगर पालिका परिषद और चिलकाना-सुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 242053.96 वर्ग मीटर नजूल की भूमि है। जिलाधिकारी ने पट्टे पर दी गई नजूल भूमि की रिपोर्ट छह बिंदुओं पर मांगी है। सर्वे में यह भी पता किया जाएगा कि नजूल की जो भूमि आवासीय प्रयोजन के लिए दी गई है कहीं उसका प्रयोग व्यावसायिक तो नहीं किया जा रहा है, साथ ही बिना अनुमति के नजूल की भूमि पर नाम परिवर्तन तो नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
जिलाधिकारी ने नजूल की भूमि का सर्वे करने के निर्देश नगरीय निकाय अधिकारियों और उप जिलाधिकारियों को दिए हैं। सर्वे रिपोर्ट के बाद नजूल की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
एक नजर में नगरीय निकायों में नजूल भूमि
नगरीय निकाय वर्ग मीटर
नगर निगम 178475.70
नगर पालिका देवबंद 13348.73
नगर पालिका सरसावा 38689.58
नगर पालिका गंगोह 1903.76
नगर पंचायत चिलकाना 48325.77
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed