{"_id":"572f893d4f1c1bd9525cd282","slug":"uproar-over-the-death-of-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 09 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद कोतवाली मंडी में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से जले युवक ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजन शव को दिल्ली से सीधे कोतवाली मंडी लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मांग माने जाने के बाद ही मामला शांत हुआ।
कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला शाहजेहलोल निवासी इमरान ने सप्ताह भर पहले कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसमें मोहल्ले के ही दो युवकों पर उसके भाई मोहम्मद निजाम को जलाने का आरोप लगाया था।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक निजाम घर के बाहर सोया हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले के ही बिल्ला उर्फ दिलशाद और उसके साथी मुस्तकीम ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जल गया। परिजन निजाम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
मेरठ में भर्ती होने के बाद भी जब निजाम की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत से गुस्साए परिजन रविवार की शाम निजाम के शव को एंबुलेंस के द्वारा दिल्ली से सीधे कोतवाली मंडी पहुंचे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही एएसपी सुनीति (आईपीएस) और नगर कोतवाल संजय पांडेय अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत किया। उधर, कोतवाली प्रभारी राठौर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर मिलने के दिन ही आरोपियों के खिलाफ धारा 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही एक आरोपी को पकड़कर जेल भी भेज दिया था।
बताया कि पीड़ित पक्ष मुकदमे को धारा 307 की जगह 302 में बदलने की मांग करने पहुंचा था। मांग को मानते हुए पुलिस मुकदमे को धारा 307 की जगह 302 में तामील कर आगे की कार्रवाई करेगी।