फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over putting an empty cylinder of oxygen

ऑक्सीजन का खाली सिलिंडर लगाने पर हंगामा 20-03-18

Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uproar over putting an empty cylinder of oxygen
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में मरीज को खाली ऑक्सीजन का सिलिंडर लगाने पर हंगामा हो गया, जबकि मरीज के परिजन भरा सिलिंडर लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल की ओर से उस सिलिंडर का इस्तेमाल नहीं किया गया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नुमाइश कैंप निवासी सुशीला की तबियत दो दिन पूर्व खराब हो गई थी और उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य से नीचे हो गया। सुशीला के पुत्र प्रवीन ने बताया कि मां को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। अस्पताल ने उनकी मां को रेफर कर दिया। मां को यमुनानगर के एक अस्पताल में ले जाने के लिए उन्होंने एक ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की। शाम के समय अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुशीला को रेफर किया गया। प्रवीन व उनके साथी ऑक्सीजन का भरा सिलिंडर लेकर अस्पताल पहुंच गए। प्रवीन का कहना है कि अस्पताल के दूसरी मंजिल में बने वार्ड में उनकी मां भर्ती थी, जिन्हें नीचे लाने के दौरान प्रवीन ने अस्पताल प्रबंधन से उनका ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने के लिए कहा। प्रवीन का आरोप है कि अस्पताल की ओर से उनकी मां को खाली सिलिंडर लगा दिया गया, जबकि वह अपना भरा हुआ सिलिंडर लेकर पहुंचे थे, जिसका अस्पताल ने इस्तेमाल नहीं किया। अस्पताल की ओर से लापरवाही बरती गई। इसी बात को लेकर अस्पताल के डाक्टरों व स्टाफ की मरीज के परिजनों से कहासुनी हो गई। पता लगने पर उनके रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए और हंगामा हो गया। सूचना पर कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन सुशीला को यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि खाली सिलिंडर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed