फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   uproar over giving cigarette to student

छात्र को सिगरेट पिलाने पर हंगामा

Wed, 16 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
uproar over giving cigarette to student
छात्र को सिगरेट पिलाने पर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी के कक्षा सात के एक छात्र को स्कूल के सामने की दुकान पर ही सिगरेट पिलाने को लेकर मंगलवार दोपहर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


छात्र की मां और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले भी काफी विरोध किए जाने के बावजूद दुकान में स्कूल से निकलने वाले छात्रों को स्मोकिंग और शराब ड्रिंक तक कराई जाती है।
विज्ञापन


स्कूल के सामने नशे का यह अड्डा बंद होना चाहिए। काफी हंगामे के बाद पुलिस पहुंची। दुकानदार की ओर से भविष्य में धूम्रपान या मदिरा संबंधी सामान न बेचने के आश्वासन पर उसे छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र के रवि नगर का निवासी 12 वर्षीय छात्र सेंट मैरी एकेडमी में कक्षा सात का छात्र है। बताया जाता है कि स्कूल के सामने की दुकान पर ही इस छात्र को एक सिस्टर ने सिगरेट के कश लगाते हुए देख लिया था।

मंगलवार को भी छात्र ने स्कूल में आखिरी पेपर दिया और फिर बाहर आकर सामने स्थित दो दुकानदार भाइयों की दुकान से सिगरेट खरीदकर कश लगाने लगा। छात्र की मां रीतू और अन्य परिजनों ने दुकान पर हंगामा किया।

महिला की दुकानदार राजेंद्र से काफी नोंकझोंक हुई। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल के सामने दुकान पर राजेंद्र और रविंद्र मोटी कमाई के चक्कर में छोटी उम्र के बच्चों और किशोरों को स्मोकिंग करवा रहे हैं। कई बार यहां ड्रिंक तक की जानकारी मिली है। 

वहीं स्कूल के स्टाफ से जमा हुए शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी दुकानदार से कहा कि सिगरेट, तंबाकू, गुटखा आदि छात्रों को क्यों दिया जाता है? उन्हें यह लेने से मना क्यों नहीं किया जाता है? 

दोनों पक्षों को थाने बुलाकर दी गई चेतावनी ः हंगामे की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने सेंट मैरी एकेडमी पहुंचकर अभिभावकों और दुकानदार को थाने पर बुलाया।

इसमें दुकानदार को चेतावनी दी गई कि भविष्य में नशे का कोई सामान छात्रों को न दिया जाए और न ही बेचा जाए। अभिभावकों से भी कहा गया कि वे भी अपने बच्चे पर निगरानी रखें। दुकानदार और छात्र के माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।

छात्रों को जारी होगा नोटिस, कैमरे से रखी जाएगी नजर
स्कूल के सामने की दुकान पर ही सातवीं के छात्र के सिगरेट पीने को लेकर हुए हंगामे पर सेंट मैरी एकेडमी के प्रिंसिपल फादर तारसिस ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है।

स्कूल के सामने नशे के सामान की बिक्री वैसे ही प्रतिबंधित है। पहले भी ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं और पुलिस को अवगत कराया गया है लेकिन दुकान में गुपचुप तरीके से बच्चों को स्मोकिंग या अन्य प्रतिबंधित सामान दे दिया जाता है। 


उन्होंने बताया कि स्कूल में छात्रों को नोटिस जारी कर स्मोकिंग या ड्रिंक से दूर रहने को चेताया जाएगा। इस घटना के बाद भी यदि कोई छात्र ऐसा करता पाया जाता है तो कार्रवाई की जा सकती है। स्कूल के सामने छात्रों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरा भी उस ओर लगाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed