फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over beating of Haryana's paddy buyer

हरियाणा के धान खरीदार की पिटाई पर मचा हंगामा

Wed, 13 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over beating of Haryana's paddy buyer
गंगोह मंडी में हरियाणा का पीड़ित व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। हरियाणा की चावल मिलों द्वारा धान खरीद करने से नाखुश स्थानीय चावल मिल के एक कर्मचारी ने हरियाणा के व्यापारी से मारपीट कर दी। इससे मंडी में हड़कंप मच गया। किसानों को जब इसका पता चला तो वे तौल व मंडी गेट बंद करा कर हरियाणा के व्यापारी के पक्ष में लामबंद हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अनाज मंडी में हरियाणा के धान व्यापारी कीमती लाल में धान खरीद कर रहे थे। उनके द्वारा किसानों को धान का बेहतर दाम दिया जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय राइस मिल के एक कर्मचारी ने कीमती लाल को धान की खरीद कम दाम में करने का दबाव डाला। कीमतीलाल द्वारा मना किए जाने पर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसकी खबर लगते ही किसानों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने ने हंगामा करके तौल बंद करा दिया और मंडी गेट बंद करके जाम के हालात बना दिये। इससे नानौता मार्ग पर भी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसानों को शांत किया। मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने किसानों को समझा बुझाकर मंडी में धान का तौल चालू कराया। मंडी सचिव के अनुसार अभी तक लिखित शिकायत नहीं आई है। दो व्यापारियों में मारपीट की बात बताई गई है।
विज्ञापन

उधर भाकियू नेता बृजपाल सैनी ने कहा कि किसान पहले ही लुट पिट रहा है। अब अगर बाहर का व्यापारी अधिक मूल्य दे रहा है तो उसे मारा पीटा जा रहा है। जो नाकाबिले बर्दाश्त है। किसान यूनियन के हाजी तहसीन, मुस्तफा, अलीशान, यूसुफ चौधरी आदि ने मंडी सचिव से बाहर के व्यापारी की सुरक्षा की मांग की है।

मंडी गेट पर खडे किसान

मंडी गेट पर खडे किसान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed