{"_id":"619fd0bb5d10ed0f6075cc1c","slug":"uproar-over-assault-on-pregnant-in-hospital-saharanpur-news-mrt566350750","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गर्भवती से मारपीट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गर्भवती से मारपीट पर हंगामा
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती और परिजनों से मारपीट के बाद जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट के आरोपी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिला अस्पताल में हंगामा और नारेबाजी की। सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपियों के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे के हंगामे के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया।
गर्भवती महिला काजल के जेठ सुनील ने बताया कि प्रसव पीड़ा के चलते उनके परिजन काजल को बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा चार बजे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती करने से पहले ही एक महिला स्टाफ ने पैसे की मांग की, जब उन्होंने पैसे देने का विरोध किया तो आरोप है कि उसने अन्य स्टाफ सदस्यों को मौके पर बुला लिया। महिला डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गई। इस बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच डॉक्टर और स्टाफ ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। काजल के साथ आई महिलाओं को बाल खींचकर पीटा गया, जबकि काजल को धक्का देकर गिरा दिया गया। इतना ही नहीं, इसके तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने 112 नंबर डायल कर पुलिस मौके पर बुला ली। आरोप है कि पुलिस काजल को तड़पता देखने के बावजूद उसके दो भाइयों को उठाकर थाने ले गई। इस दौरान काजल फर्श पर पड़ी तड़पती रही। इस बीच बजरंगदल कार्यकर्ता सुनील की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने इसकी जानकारी साथियों को दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महिला अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख आरोपी डॉक्टर और स्टाफ के सदस्य वहां से निकल लिए। सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह निलंबन की मांग पर अड़े रहे। एक घंटे से अधिक समय तक हंगामा करने के बाद भी आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ता जिला अस्पताल चौक पर पहुंचे और जाम लगाया। रात 8:30 बजे तक जाम लगा हुआ था। सुनील ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर भी देने की बात कही है।
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट
हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुुर्वेदी और सीओ द्वितीय नीरज सिंह और थाना जनकपुरी पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। सीसीटीवी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि मारपीट की शुरुआत स्टाफ की ओर से की गई है, जिसमें स्टाफ की महिला सदस्य महिलाओं को गिराकर पीटती और बाद में बाल पकड़कर खींचकर ले जाती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में बाद में पुरुष स्टाफ काजल के पति और जेठ आदि के साथ मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में हुई घटना निंदनीय है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि स्टाफ की गलती निकली तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।

महिला चिकित्सालय गर्भवती महिला की पिटाई के विरोध में जिला अस्पताल चौक पर जाम लगाते बजरंग दल के का- फोटो : SAHARANPUR

महिला चिकित्सालय गर्भवती महिला की पिटाई के विरोध महिला चिकित्सालय गेट पर हंगामा करते बजरंग दल क?- फोटो : SAHARANPUR