{"_id":"63221fdb577df04a640ada79","slug":"uproar-in-the-open-meeting-of-ration-shop-allocation-saharanpur-news-mrt605287422","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान आवंटन की खुली बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान आवंटन की खुली बैठक में हंगामा
विज्ञापन
मनोहरा में राशन डिपो के आवंटन के दौरान ग्रामीण को समझाते अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
राशन की दुकान आवंटन की खुली बैठक में हंगामा
सहारनपुर, तीतरों। ग्राम मनोहरा में राशन की दुकान के आवंटन के दौरान ब्लाक अधिकारियों पर समुचित जानकारी न देने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। मामला बिगड़ता देख एडीओ ने बैठक को निरस्त कर दिया।
बुधवार को गांव के प्राइमरी विद्यालय में ग्रामीणों की उपस्थिति में राशन की दुकान के चुनाव के लिए गांव की सामान्य श्रेणी की एक महिला तथा एक समूह ने आवेदन किया था। इस दौरान ब्लॉक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि राशन डीलर के चयन में समूह की महिलाओं को वरीयता दी जाएगी जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। पूर्व ग्राम प्रधान नवाब सिंह, अनिल कुमार, अशोक कुमार, रफल सिंह, पंजाब सिंह आदि ने ब्लाक अधिकारियों पर राशन आवंटन की प्रकिया में पात्रता संबंधी जानकारी न देने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से नियमों की अनदेखी कर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। हंगामे की सूचना पर सीओ भी मौके पर पहुंचे।
एडीओ विनोद सक्सेना ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए बताया कि राशन की दुकान का चयन निरस्त कर दिया गया है। आगामी 28 सितंबर को नियमों की सूची चस्पा करने व ग्रामीणों को पर्याप्त जानकारी देने के बाद प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार, कंवरपाल सिंह, लोकेश कुमार, ग्राम प्रधान नितिश कुमार, तरसपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव रितिक मलिक, कंवरपाल, अमित सैनी आदि रहे।