फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in the hospital over the death of the mother

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Wed, 23 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital over the death of the mother
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन बाद में परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

कोतवाली गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 20 फरवरी को कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ी रही और पेट में तेज दर्द होता रहा। मंगलवार की सुबह प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर चले गए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों ने कोतवाली में लिखित में रूप से पत्र देकर कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed