फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in hospital over patient's death, jammed

मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा, लगाया जाम

Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar in hospital over patient's death, jammed
दिल्ली रोड़ स्थित जगदंबा अस्पताल में युवक की मौत के बाद सड़क पर बैठे परिजन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत होने पर शुक्रवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सड़क पर बैठ कर जाम लगा दिया। आरोप है कि चिकित्सक द्वारा उपचार में लापरवाही बरतने के कारण मरीज की मौत हो हुई। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी निवासी तरुण मदान (21 वर्षीय) को तीन दिन पूर्व दिल्ली रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसे बुखार आया था और जांच कराए जाने पर डेंगू बताया गया था। तरुण के भाई आशीष ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी हालत खराब हुई और खून का रिसाव होने लगा। इस पर चिकित्सक ने कह दिया कि इसे बाहर किसी अन्य अस्पताल ले जाओ, जब तक तरुण को वह कहीं ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को भी परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल पर हंगामा किया था, तब अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जिम्मेदार लोगों द्वारा समझाए जाने पर वह शांत हो गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न करीब चार बजे परिजन काफी लोगों के साथ अस्पताल गेट पर पहुंचे। चिकित्सकों पर तरुण के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोग सड़क पर भी बैठ गए और जाम लगा दिया। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सदर बाजार कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। हंगामा कर रहे लोगों की पुलिस से भी खूब नोकझोंक हुई। पीड़ित परिवार की तरफ से पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन ने मामले में कार्रवाई की मांग की तो, व्यापारी नेता अनुपम गुप्ता ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार में नहीं हुई लापरवाही: राणा
जगदंबा हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. नीलू राणा का कहना है कि मरीज के उपचार में कोई लापरवाही नहीं हुई। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

दिल्ली रोड़ स्थित जगदंबा अस्पताल में युवक की मौत के बाद जाम लगने के दौरान परिवार और पुलिस में होत?

दिल्ली रोड़ स्थित जगदंबा अस्पताल में युवक की मौत के बाद जाम लगने के दौरान परिवार और पुलिस में होत?- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ स्थित जगदंबा अस्पताल में युवक की मौत के बाद जाम लगने के दौरान परिवार और पुलिस में होत?

दिल्ली रोड़ स्थित जगदंबा अस्पताल में युवक की मौत के बाद जाम लगने के दौरान परिवार और पुलिस में होत?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed