फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar by Bhima Army workers over the death of a patient

मरीज की मौत पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sun, 27 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uproar by Bhima Army workers over the death of a patient
दिल्ली रोड पर पुलिस वार्ता करते भीम आर्मी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। जिले के नागल क्षेत्र के एक अस्पताल में सर्जरी के दौरान लापरवाही से मरीज की मौत का आरोप लगाकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पहले नागल और फिर दिल्ली रोड स्थित आजाद समाज पार्टी कार्यालय परिसर में हंगामा किया। उन्होंने कहा अस्पताल में सर्जरी में लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

नागल से शव लेकर दिल्ली रोड पहुंचे भीम आर्मी के मंडल प्रभारी प्रवीण गौतम, रोहित राज गौतम और आसपा के जिला अध्यक्ष कर्णवीर ने आरोप लगाया कि नानौता क्षेत्र के खुड़ाना निवासी पिंटू हर्निया से पीड़ित थे। उसका नागल के एक चिकित्सालय में उपचार कराया। सर्जरी के बाद 25 दिसंबर को उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे यहां से अंबाला के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। वहां पिंटू की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नागल के अस्पताल में सर्जरी के दौरान हुई लापरवाही के कारण ही मरीज की जान गई। उन्होंने पिंटू की पत्नी सोनिया और परिवार को आर्थिक मदद के साथ ही चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हंगामा होते देखकर थाना सदर पुलिस के साथ ही सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाने और जांच टीम गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए और शव को जिला अस्पताल भेजा। प्रदर्शन में सतीश गौतम, महताब अली, प्रदीप जाटव आदि रहे। थाना सदर प्रभारी पंत ने बताया कि यह प्रकरण थाना नागल क्षेत्र का है, इसलिए आगे की कार्रवाई वहां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed